सिद्धांत सिंह बोहरा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में महानगर सचिव, दीपक राही ने सौंपा नियुक्ति-पत्र

0

देहरादून- महानगर कांग्रेस कमेटी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, देहरादून ने संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्ति की है।

महानगर अध्यक्ष दीपक राही (देहरादून) द्वारा जारी पत्रांक 12/26 के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक रुचि को देखते हुए सिद्धांत सिंह बोहरा,वार्ड नं. 01, मालसी (मसूरी) को महानगर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति-पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि सिद्धांत सिंह बोहरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,अखिल भारतीय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की भावनाओं एवं कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सिद्धांत सिंह बोहरा को बधाई दी है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *