गर्भावस्था में दिवाली: दीप जलाएं, सेहत का भी रखें ध्यान

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून दिवाली की खुशियों के बीच गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने कहा कि गर्भावस्था संवेदनशील समय है, इसलिए त्योहार में सेहत से समझौता न करें।

उन्होंने पटाखों के धुएं और तेज आवाज से दूर रहने, भारी सफाई व वजन उठाने से बचने, मिठाइयों का सीमित सेवन करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। दीपक जलाते समय ढीले कपड़ों से बचें, पर्याप्त नींद लें और दवाइयां व नियमित जांच न टालें।

लंबी यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लें। योनि से रक्तस्राव, तेज पेट दर्द, तेज सिरदर्द, धुंधला दिखना, सांस में तकलीफ या शिशु की हलचल में कमी जैसे लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डॉ. संजय ने कहा कि सुरक्षित दिवाली की जिम्मेदारी पूरे परिवार की है। पटाखों की जगह मिट्टी के दीपक, फूलों और रोशनी से त्योहार मनाएं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *