मसूरी पब्लिक स्कूल का 60वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, डायमंड जुबिली पर दिखी छह दशकों की गौरवगाथा

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल में 60वें स्थापना दिवस एवं डायमंड जुबिली समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित इस समारोह में विद्यालय की छह दशकों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि आई.टी.एम., डी.आर.डी.ओ., मसूरी की वैज्ञानिक ‘जी’ एवं अधिष्ठाता (शैक्षणिक) सुश्री अनिता पुरी मोहिंद्रा रहीं। विद्यालय आगमन पर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रितिका जाखड़, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट श्री अरविंद चमोली, सीजेएम हैम्पटन कोर्ट की प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी, सेंट क्लेयर्स की प्रधानाचार्या सुश्री प्रेमा, म्यूप्लिकन्स सोसायटी के पैट्रन श्री शैलेंद्र करनवाल, म्यूप्लिकन्स एलुमनी सोसायटी के अध्यक्ष श्री वी. गिर्सा, कोषाध्यक्ष श्री अश्वनी मित्तल, हिल बर्ड प्रतिनिधि सुश्री इंदी प्रकाश तथा मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के श्री आकाश ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, प्रार्थना और विद्यालय गीत के साथ हुआ। हेड बॉय संस्कार कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया।

पी.टी., योग और कला प्रदर्शनी ने मोहा मन
समारोह के प्रथम सत्र में प्रातः 11 बजे पी.टी., योग प्रदर्शन एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
दोपहर 1:45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘The Incredibles’, ‘Tenali Raman in the 21st Century’, हिंदी नाटक ‘जामुन का पेड़’, विद्यालय बैंड की प्रस्तुति और ‘Roots and Rhythms – Folk Fusion’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेधावी छात्र सम्मानित
समारोह में शैक्षणिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


• विशेष पुरस्कार: Academic Perseverer of the Year-2026 नादिर आज़म, Most Promising Student खुशी सोनकर, Most Promising Player आदित्य रावत, Student of the Year संस्कार कुमार एवं प्रिंस, Principal’s Commendation शोएबा को प्रदान किया गया।

• टॉपर्स: ISC (Science) में सिद्धार्थ पुंडीर – 93% व मोहम्मद फरमान – 92.3%, ISC (Commerce) में तनमय वर्मा – 88.5%, ISC (Humanities) में तपस्वी – 87% तथा ICSE में अक्षत राणा – 88% को सम्मानित किया गया। ICSE में 92.2% अंक लाने पर दक्ष नौटियाल को प्रमाण-पत्र दिया गया।

अन्य सम्मान: लेखक रियान्श सिंह को उनकी पुस्तक ‘The Elemental Heroes’ के लिए, प्रिंस सिंह को CISCE National Hockey में प्रतिभागिता के लिए सम्मानित किया गया।

• खेल पुरस्कार: Best Hockey Player अक्षत सजवाण, Best Throw Ball Player निशा पंवार, Best Footballer गौरव पंवार।

विशेष वर्ग: Most Computer Savvy अर्णव गोयल, Best Stage Artist सार्थक वर्मा, Most Supportive and Helpful Student लक्ष्य कुमार।
हाउस गतिविधियों में धर्मा हाउस को Best House Academics, ज्वाला हाउस को Best House Sports एवं प्रतिष्ठित Cock House Trophy-2026 से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने दिया सफलता का मंत्र
मुख्य अतिथि सुश्री अनिता पुरी मोहिंद्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन, रचनात्मकता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 60 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और विद्यालय भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छुएगा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *