शरदोत्सव 2026 के तहत लंढौर हेरिटेज वॉक का आयोजन, स्कूली बच्चों ने जानी मसूरी की विरासत

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-शरदोत्सव 2026 के अंतर्गत ‘चलो पहाड़’ संस्था द्वारा लंढौर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। वॉक का नेतृत्व इतिहासकार एवं हेरिटेज एक्सपर्ट दीपांकर त्रिपाठी ने किया।

इस हेरिटेज वॉक में सेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल के 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों के साथ शिक्षक मोहन नेगी भी मौजूद रहे। लगभग 2 घंटे तक चली इस वॉक में बच्चों को मसूरी के इतिहास, संस्कृति और स्थानीय लोक कथाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वॉक की शुरुआत सेंट क्लेयर कॉन्वेंट से हुई। इसके बाद बच्चों को होटल हिमालयन कैसल, क्लॉक टावर, लंढौर बाजार, मलिंगार और लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल का भ्रमण कराया गया। दीपांकर त्रिपाठी ने प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक महत्व, ब्रिटिश काल से जुड़ी कहानियों और मसूरी के निर्माण से जुड़े रोचक किस्सों के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों को बताया कि किस तरह मसूरी एक छोटे से पहाड़ी क्षेत्र से एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन बना और लंढौर क्षेत्र की अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान कैसे विकसित हुई। बच्चों ने भी बड़ी जिज्ञासा के साथ सवाल पूछे।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह की हेरिटेज वॉक का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी स्थानीय विरासत और संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे इसके संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में मार्गदर्शक प्रकाश नयाल और मोहित पंवार के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *