मसूरी में छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर परामर्श एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी–अखिल महिला समिति, मसूरी (सम्बद्ध – ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली) द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिशु मंदिर स्कूल, मसूरी में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर परामर्श एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत नैसकॉम फाउंडेशन, देहरादून के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। फाउंडेशन के विशेषज्ञ गिरिश, सुश्री आकांक्षा पांडे एवं सुश्री वर्षा ने विद्यार्थियों को कैरियर के विविध अवसरों, नई तकनीकों, कौशल विकास तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही कैरियर चुनने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेषज्ञों के स्वागत एवं परिचय से हुआ, जिसे स्थायी समिति की सदस्य कमल शर्मा द्वारा कराया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा भरोसी रावत, सचिव गीतू मनचंदा एवं कोषाध्यक्ष उषा धनाई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर कैरियर से जुड़े अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक और उपयोगी सुझावों के साथ समाधान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

समिति अध्यक्षा भरोसी रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज रयाल का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए समिति उनका आभार व्यक्त करतीं हैं।

अखिल महिला समिति अध्यक्षा ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर समिति द्वारा युवाओं के सशक्तिकरण एवं विकास के लिए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर अखिल महिला समिति की सदस्य आशा गुप्ता, मीरा गुप्ता, हरजिंदर वढेरा, रमनजीत कौर, रजनी एकांत,किरण त्रिपाठी,उषा मेहरा एवं अनीता बत्रा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *