वन्य जीव सप्ताह के तहत कैंपटी रेंज का स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग की कैंपटी रेंज द्वारा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण संस्था Waste Warriors के सहयोग से रिजर्व वन क्षेत्र से सटे होटलों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलाया गया।

अभियान में Waste Warriors संस्था की ओर से गीता ध्यानी एवं राहुल, जबकि वन विभाग की ओर से कैंपटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी अमिता थपलियाल सहित विभागीय स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

अभियान के दौरान टीम ने रिजर्व क्षेत्र से लगे होटल परिसरों और आसपास के इलाकों में फैले कूड़े-कचरे का संग्रहण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से उचित निस्तारण किया।

साथ ही होटल संचालकों एवं प्रतिष्ठान स्वामियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे को खुले में न फेंकने और उसके वैज्ञानिक निस्तारण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी अमिता थपलियाल ने बताया कि वन क्षेत्र के आसपास कूड़े-कचरे का अनुचित निस्तारण वन्यजीवों के स्वास्थ्य और उनके प्राकृतिक आवास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। प्लास्टिक एवं अन्य अवशेष खाने से वन्यजीवों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो जाता है।

इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय होटल व्यवसायियों एवं लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और वन्यजीव संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *