मसूरी पुलिस की सतर्कता – लावारिस मिली बाइक को सुरक्षित लौटाया मालिक को

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 05 अक्टूबर 2026

मसूरी पुलिस की सतर्क गश्त के चलते एक लावारिस मोटरसाइकिल उसके मालिक को सुरक्षित वापस मिल गई।

आज दिनांक 05.10.2026 को प्रातः पुलिस टीम द्वारा कोलूखेत से झड़ीपानी जाने वाले मार्ग पर नियमित गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान चौकी कोलूखेत से लगभग एक किलोमीटर ऊपर झड़ीपानी मार्ग पर सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल संख्या UK07 HH 7043 लावारिस हालत में खड़ी मिली। मोटरसाइकिल का लॉक भी खुला हुआ था।

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली तथा आने-जाने वाले लोगों से वाहन के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वाहन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चौकी कोलूखेत पर लाकर सुरक्षित खड़ा किया गया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई और वाहन स्वामी/चालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद वाहन चालक की पहचान हुई।

जानकारी मिलने पर वाहन चालक राहुल राणा पुत्र मणिराज राणा, निवासी क्याकुली, मसूरी चौकी कोलूखेत पर पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रात के समय रास्ते में मोटरसाइकिल खराब हो गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क किनारे छोड़कर चले गए थे।

पुलिस द्वारा सभी दस्तावेजों का आवश्यक सत्यापन एवं जांच-पड़ताल करने के उपरांत उक्त मोटरसाइकिल को सकुशल उसके चालक राहुल राणा के सुपुर्द कर दिया गया। वाहन वापस पाकर चालक ने मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

मसूरी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त एवं सतर्कता बरती जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *