मसूरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 2 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस दौरान छात्रावास के लगभग 50 बच्चों को ड्राइंग पेंटिंग किट, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट की गई। नई सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, “शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है। इससे न केवल बच्चों की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी जगेगा।”

अभियान के मुख्य संयोजक नरेंद्र मेलवान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का लक्ष्य समाज के हर तबके तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। संगठन पूरे माह सेवा कार्य करता रहेगा और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, नरेंद्र मेलवान, कुलदीप जदवाण, अर्जुन नेगी, सभासद गौरी थपलियाल, अनीता धनाई, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोदा शर्मा, अभिलाष, सपना, पुष्पदीप शर्मा, देवेन्द्र मलासी, छात्रावास के वार्डन, अध्यापक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास प्रबंधन ने इस सहयोगात्मक पहल के लिए भाजपा की सेवा संकल्प अभियान टीम का आभार व्यक्त किया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *