मसूरी में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मसूरी में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा भाजपा मसूरी, भाजपा मण्डल मसूरी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा मसूरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में सराहनीय योगदान दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन कर बच्चों को जूस एवं लेखन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक सीता पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष जीनत अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *