मसूरी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला हथौड़ा, होटल अतिथि के 12 कमरे और बेसमेंट सील
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी– मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी चौक स्थित होटल अतिथि में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त सचिव / उपजिलाधिकारी मसूरी के आदेश पर होटल स्वामी श्री देवेन्द्र अग्रवाल के होटल अतिथि लाइब्रेरी के 12 कमरों और बेसमेंट में किए गए अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई संयुक्त सचिव / एसडीएम मसूरी के पत्र संख्या- 709, वाद संख्या- 100/C/M/19-20 + 34/C/M/12-13 + 78/C/M/11-12 दिनांक 07/10/2026 के अनुपालन में दिनांक 08/10/2026 को की गई।

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान एई अजय मलिक, जेई अनुज पांडे, जेई अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी, इंदर देव नौटियाल सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार 12 कमरों और बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मसूरी में अनाधिकृत निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

