मसूरी में शरदोत्सव 2026 के तहत मॉल रोड हेरिटेज वॉक का आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- शरदोत्सव 2026 के अंतर्गत चलो पहाड़ संस्था द्वारा मॉल रोड हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। हेरिटेज वॉक का नेतृत्व दीपांकर त्रिपाठी ने किया।

इस हेरिटेज वॉक में शिशु मंदिर स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों के साथ शिक्षक मोहन नेगी भी मौजूद रहे। वॉक के दौरान गाइड परख नयाल और सचिन ठाकुर ने बच्चों को मसूरी के इतिहास, संस्कृति और स्थानीय लोककथाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
लगभग 2 घंटे तक चली इस हेरिटेज वॉक का रूट शिशु मंदिर से शुरू होकर शहीद स्थल, कचहरी, गन हिल, कैमल्स बैक रोड, कब्रिस्तान और मॉल रोड तक रहा। इस दौरान सभी ऐतिहासिक स्थलों के महत्व और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में बच्चों को बताया गया। साथ ही मसूरी शहर के निर्माण और उसके सामान्य इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया।

संस्था के अनुसार इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने शहर की विरासत से जोड़ना और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

