शरदोत्सव 2026 : मसूरी में आयोजित हुई जोड़ी गांव हेरिटेज वॉक
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-शरदोत्सव 2026 के अंतर्गत चलो पहाड़ संस्था द्वारा जोड़ी गांव हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस हेरिटेज वॉक का नेतृत्व दीपांकर त्रिपाठी ने किया।

हेरिटेज वॉक में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं के साथ मोनिका सेमवाल व अन्य शिक्षिका मौजूद रहीं।

लगभग दो घंटे चली इस वॉक के दौरान बच्चों को मसूरी के इतिहास, संस्कृति और स्थानीय लोक कथाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वॉक का रूट सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर गुरुद्वारा, खट्टा पानी होते हुए जोड़ी गांव तक रहा।

गाइड परख नयाल और सचिन ठाकुर ने सभी पड़ावों पर रुक कर बच्चों को इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया और मसूरी के निर्माण से लेकर आज तक के सफर की रोचक जानकारी साझा की।

इस दौरान बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सवाल पूछे और मसूरी की विरासत को करीब से जाना।

आयोजकों ने बताया कि शारदोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी स्थानीय विरासत और संस्कृति से जोड़ना है।

