मसूरी में छठ महापर्व पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया संध्या अर्घ्य

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल के तत्वावधान में आज सिल्वरटन पार्किंग पर लोक आस्था, शुद्धता और सूर्य उपासना के पावन महापर्व ‘छठ पूजा’ का अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्रतियों, श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया तथा प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। घाट पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व प्रकृति, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी संस्कृतियों और परंपराओं के सम्मान व संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और देवभूमि उत्तराखंड में पूर्वांचल समाज सहित समस्त श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान किया जाता है।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। छठी मैया के गीतों और मंत्रोच्चार से सिल्वरटन पार्किंग परिसर गूंज उठा।

इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा, उज्जवल नेगी, राज किशोर, प्रमोद कुमार, लखन, शिव राम, धर्मेन्द्र, जशोदा शर्मा, सीता पंवार, सोनल अग्रवाल, आरती, कविता आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *