मसूरी में बड़ा हादसा टला, झील के पास खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 21 लोग सुरक्षित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी। हरिद्वार से मसूरी आ रहा एक टेम्पो ट्रैवलर गुरुवार शाम को झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे पेड़ों में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को समय करीब 4:40 बजे टेम्पो ट्रैवलर वाहन संख्या DL1VC5507 हरिद्वार से मसूरी की ओर आ रहा था। झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के निकट पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पैरापिट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

वाहन में चालक सहित कुल 21 व्यक्ति सवार थे। इनमें पांच परिवारों के सदस्य शामिल थे। सभी यात्री मूल रूप से गुजरात राज्य के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रह रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वाहन को चालक सोनू पुत्र राजेंद्र कुमार, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी सेक्टर-18, रोहिणी, दिल्ली चला रहा था। दुर्घटना में एक यात्री श्रीमती सखी पटेल, उम्र लगभग 45 वर्ष को साधारण चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *