देहरादून: चकराता कोर्ट के NBW वारंटी को चकराता पुलिस ने लखनऊ से दबोचा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून/विकासनगर, 14 अगस्त 2026
राजस्व क्षेत्र खबो चकराता पुलिस ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता, जनपद देहरादून से प्राप्त विवेचना के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

*“राज्य सभा सांसद राजबब्बर निधि से 2019 में गबन
राजस्व क्षेत्र खबों तहसील चकराता का मामला था पुलिस को मिली थी विवेचना”*
वाद संख्या 02/2025 धारा 316(2), 316(5), 318(4) BNS बनाम प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉओपरेटिव लि. प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में जारी NBW (गैर जमानती वारंट) के क्रम में आरोपी की तलाश की गई। आरोपी अपने पुराने पते पर नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस द्वारा पता-रसी, सुराग-रसी व सर्विलांस की मदद से अभियुक्त के नए पते का पता लगाया गया और अभियुक्त/वारण्टी प्रदीप गोयल को उसके वर्तमान आवास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/वारंटी का विवरण:
प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉओपरेटिव लि. प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
हाल पता – 19, शांति एनक्लेव, अर्जुन गंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय विकासनगर, देहरादून के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1- व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह
2- कांस्टेबल 387 CP संतोष भंडारी

