मसूरी – देहरादून स्टेट हाईवे पर पानी वाला बैंड के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क कि, होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की तत्काल मरम्मत की मांग

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 12 अगस्त 2026

मसूरी-देहरादून स्टेट हाईवे पर पानी वाला बैंड के निकट सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर मसूरी होटल्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

साथ ही होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा सचिव पर्यटन विभाग और सचिव लोक निर्माण विभाग को भी समस्या के तुरंत निदान हेतु उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया हैं।



एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 20 जुलाई 2026 को हुई भारी बारिश के कारण पानी वाला बैंड के पास स्टेट हाईवे अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया है।



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह मार्ग स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मसूरी आने वाले हजारों पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। सड़क की वर्तमान क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण आवागमन में भारी असुविधा हो रही है और यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है।



एसोसिएशन ने चिंता जताई है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों 14 से 16 अगस्त के दौरान मसूरी में पर्यटकों और वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो जाम और हादसों का खतरा और बढ़ जाएगा।

इसलिए एसोसिएशन ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर एवं प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि सप्ताहांत से पहले मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके।



साथ ही एसोसिएशन ने उक्त प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी यातायात प्रबंधन और निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की भी मांग की है।

अंत में एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध किया है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *