देहरादून संकुल के प्रधानाचार्यों की संकुल स्तरीय बैठक संपन्न

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

डाकपत्थर / देहरादून – सरस्वती विद्या मंदिर, नई यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर में देहरादून संकुल स्तरीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। संकुल प्रमुख डॉ. मनोज रयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संकुल के सभी प्रधानाचार्य बंधु-बहन उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रतियोगिताओं का कैलेंडर तय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि –
1. विज्ञान-गणित मेला (बौद्धिक प्रतियोगिता): 25 एवं 26 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर, मांडूवाला में आयोजित होगा। 2. एथलेटिक्स प्रतियोगिता: 29 एवं 30 अगस्त 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर, ढालीपुर में होगी।
संकुल प्रमुख ने स्पष्ट किया कि सभी विद्यालयों के लिए इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। व्यवस्थाओं और प्रतिभागी संख्या को लेकर भी गहन मंथन किया गया।

राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा


• राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष: इस ऐतिहासिक अवसर पर 25 सितंबर 2026 को सभी नगरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। • संत रविदास जी की 650वीं जयंती: विद्यालयों में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। • संस्कृति बोध परीक्षा: इसमें अधिक से अधिक विद्यालयों और छात्र-छात्राओं को जोड़ने पर विचार-विमर्श हुआ। • सांस्कृतिक महोत्सव: संकुल स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रशासनिक और शैक्षणिक बिंदु

प्रशासनिक समीक्षा के दौरान डॉ. रयाल ने सभी विद्यालयों से समय पर प्रांतीय निधि प्रेषित करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यालय बजट, ऑडिट, प्रभावी संस्कार केंद्रों के संचालन, शिशु वाटिका के सभी आयामों और चिंतन बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

शैक्षणिक सुधार के तहत ‘पंच परिवर्तन’ के कार्यों की समीक्षा की गई। संकुल स्तर पर ‘कक्षा शिक्षण में ए.आई. का उपयोग’, ‘अंग्रेजी स्पोकन’ और ‘पंचपदीय पाठ योजना निर्माण’ पर प्रशिक्षण आयोजित करने पर सहमति बनी। नोएडा में होने वाले आगामी प्रशिक्षण हेतु प्रधानाचार्यों के नाम भी तय किए गए।

छात्र एवं आचार्य विकास के तहत पूर्व छात्र पंजीयन व पूर्व छात्र परिषद गठन तेज करने, छात्र संख्या की समीक्षा, 28 दलों के विद्यालय घोष (भैया/बहन) तैयार कर निरंतर अभ्यास करने और भैया-बहनों व आचार्य परिवार हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जनपद के 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्य अनुसूया जखमोला, वेद प्रकाश शर्मा, कली राम भट्ट, आशुतोष शर्मा, शिशुपाल रावत, महिताब गुसाईं, महेश गुप्ता, राकेश मेडोला, दीपा बिष्ट, दलवीर थापली सहित स्थानीय आचार्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *