“दावे बनाम हकीकत: 15 साल की राजनीति और बदहाल जनता”
एक तरफ भव्य रक्षाबंधन और सुरक्षा के दावे, दूसरी तरफ मसूरी विधानसभा की बदहाल तस्वीर-मनीष गौनियाल
देहरादून/उत्तराखंड समाचार 365.
मनीष गौनियाल वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य द्वारा कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी पर हमला करतें हुए कहा कि एक तरफ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर बहनों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ मसूरी विधानसभा की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।

15 साल की राजनीति के बाद भी मसूरी विधानसभा की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। स्थानीय जनता का आरोप है कि करोड़ों रुपए खर्च कर आयोजित किए जा रहे इन भव्य कार्यक्रमों का असली उद्देश्य जनसेवा नहीं, बल्कि चुनावी चमक-दमक है।
जमीनी हकीकत पर उठ रहे गंभीर सवाल:
- मंत्री खुद जांच के घेरे में: गंभीर आरोप है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्वयं आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट के रडार पर हैं। ऐसे में सुरक्षा और ईमानदारी के दावे कितने खोखले हैं, यह जनता समझ रही है।
- सैन्य धाम में भ्रष्टाचार का साया: शहीदों के सम्मान में बन रहे ‘सैन्य धाम’ पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। शहीदों के नाम पर राजनीति का आरोप पहले ही लग चुका है।
- बदहाल सड़कें, बेहाल जनता: आज भी मसूरी विधानसभा के कई गांवों और वार्डों में सड़कें बदहाल हैं। जनता कीचड़ भरे रास्तों को खुद साफ करने और पथरीले रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर है। बरसात में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
- बेरोजगारी चरम पर: सैनिक कल्याण मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र के युवाओं को स्थायी रोजगार देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। पढ़ा-लिखा युवा पलायन को मजबूर है।
- आपदा में अवसर देखने का मंत्री गणेश जोशी पर आरोप बहुत पुराना हैं। मंत्री द्वारा विकास कार्यों में बस बजट बढ़ाने पर ध्यान रखें हैं। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी देहरादून मार्ग पर हो रहें विकास कार्य बजट बढ़ाने की मशीन बन चुके हैं। मंत्री द्वारा ग्लौगी धार ट्रीटमेंट, वैली ब्रिज और मसूरी देहरादून मार्ग पर हो रहा सड़क/पुश्तें निर्माण सभी बजट बढ़ाने वालें काम बनकर रह गये हैं।
- सरकारी विभागों और सरकारी तंत्र को मंत्री द्वारा बनाया गया पैसा कमाने की मशीन। मसूरी देहरादून में मंत्री के करीबी एमडीएए, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की मिली भगत से अनेक अवैध निर्माण कार्यों को कर रहे हैं। निजी वन भूमि पर अंधाधुंध निर्माण कार्य मंत्री गणेश जोशी की सह पर हो रहे हैं।
- मसूरी विधानसभा में स्थानीय लोगों के लिए होमस्टे की योजना बनाई गई थी परंतु आज दूसरे राज्यों में बैठे लोग होमस्टे और व्यावसायिक गतिविधियों से पैसा कमा रहे हैं और उत्तराखंड का निवासी बस उन्हें देख रहा हैं।
अब जनता सीधा सवाल पूछ रही है – बहनों और जनता की असली सुरक्षा कैसे होगी? करोड़ों के मंच सजाने और चुनावी वादे करने से या फिर सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं देने से?
मनीष गौनियाल कांग्रेस सदस्य द्वारा कहा गया कि मसूरी विधानसभा की जनता का कहना है कि अब दावों से काम नहीं चलेगा, हकीकत पर जवाब देना होगा।

