महाराजा अग्रसेन 5150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयीं
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
अग्रवाल महासभा मसूरी की मॉल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

महासभा अध्यक्ष अनुज तायल ने बताया कि प्रथम नवरात्र, 11 अक्टूबर को आयोजित जयंती समारोह में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर शॉल, माला एवं पुष्प अर्पित कर आरती की जाएगी, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों के अनुरूप सर्वसमाज के हित में महासभा द्वारा 16वाँ विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अग्र समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

जयंती समारोह में महिला प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं युवा प्रकोष्ठ विशेष साज-सज्जा कर कार्यक्रम को भव्य रूप देगा। इस अवसर पर मसूरी की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं का नेतृत्व कर तन-मन-धन से जनसेवा कर रहे अग्र बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में महासभा अध्यक्ष अनुज तायल, महामंत्री संदीप अग्रवाल, मुख्य सलाहकार धन प्रकाश, कोषाध्यक्ष महेश गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, विनेश सिंघल, नीरज अग्रवाल, जय गोपाल, अनिल गोयल, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनीष गोयल, योगिता गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

