क्यारकुली भट्टा सीट पर उप-चुनाव, मोनिका ने दाखिल किया नामांकन
सहसपुर/मसूरी। विकास खंड सहसपुर के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत क्यारकुली भट्टा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए आज श्रीमती मोनिका ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत सहित 12 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन जुलूस निकाला।

बताते चलें कि इस सीट से पूर्व में सृष्टि रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यह सीट रिक्त हुई थी।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत ने बताया कि उन्होंने अब अपने छोटे भाई की पत्नी श्रीमती मोनिका को चुनाव मैदान में उतारा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी सृष्टि रावत को 257 मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जिसके लिए वह आजीवन क्षेत्रवासियों के आभारी रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि जनता का वही आशीर्वाद श्रीमती मोनिका को भी मिलेगा।

नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद –
जिला पंचायत सदस्य गोविन्द पुंडीर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत, संजय रावत, पूर्व उप-प्रधान जितेन्द्र जदवाण, टैक्सी यूनियन सचिव राकेश कोटाल, रिंकू थापली, वीरेंद्र थापली, मदन कोटाल, वीरेन्द्र जदवाण, भीम कोटाल, नितिन रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


