NCGG के तहत 12 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने किया मसूरी नगर पालिका का शैक्षणिक भ्रमण

0

“शहरी सेवा वितरण और स्थानीय स्वशासन के मॉडल को समझा, साझा किए अनुभव”

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन अर्बन सर्विस डिलीवरी’ के अंतर्गत 12 देशों के प्रशासनिक अधिकारियों (सिविल सर्वेंट्स) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद, मसूरी का शैक्षणिक भ्रमण (Exposure Visit) किया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य नगरीय सेवा वितरण, स्थानीय स्वशासन, नगर विकास और स्वच्छता व्यवस्था के मॉडल को समझना तथा अपने-अपने देशों की ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ और अनुभवों को साझा करना था।

नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीरा सकलानी की अध्यक्षता में एक भेंटवार्ता तथा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पालिका की ऐतिहासिक स्थापना, कार्यप्रणाली, विकास कार्यों और नगरीय प्रशासन के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

NCGG की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. ए.पी. सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर एवं कोर्स को-ऑर्डिनेटर) और श्री संजय दत्त पंत (प्रोग्राम असिस्टेंट) द्वारा किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से इक्वाडोर के सेक्रेटरी ऑफ रेगुलेटरी डेवलपमेंट श्री ए. सेबेस्टियन सालाजार-निकोल्स, पेरू से एचआर मैनेजर मैनुअल एलियास अविला मेंडोजा एवं डिप्टी मैनेजर फेलिप अरमांडो ओजेडा पकोरा, बोत्सवाना की चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर सुश्री सेरेगो कगोलागानो कोवा, तथा श्रीलंका की टाउन प्लानर्स सुश्री सुसिला प्रियदर्शनी एवं संदाली संगीता सहित कई अन्य देशों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल देशों और उनके प्रतिनिधियों की संख्या इस प्रकार रही :

पेरू – 15, इक्वाडोर – 2, बोत्सवाना – 1, फिलिस्तीन – 3, श्रीलंका – 2, गाम्बिया – 1, नाइजीरिया – 3, लेबनान – 1, केन्या – 1, कंबोडिया – 3, कैमरून – 1, फिलीपींस – 1 (कुल 34 प्रतिनिधि, 12 देश)

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके प्रत्युत्तर में, मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मसूरी ने भी देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा के अनुरूप सभी आए हुए विदेशी अतिथियों को पहाड़ी टोपी एवं अंग-वस्त्र भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।

इस अवसर पर पालिका प्रशासन की ओर से रजनीश डोबरियाल (अधिशासी अधिकारी द्वितीय),दीपक गौड (लेखाकार), वीरेंद्र बिष्ट (सफाई निरीक्षक),विजेंद्र नेगी (प्रधान लिपिक) एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *