राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिले अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल और अधिवक्ता विदुषी निशंक, भेंट किया भगवान शिव का त्रिशूल

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून-16 अक्टूबर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल एवं लेखक गाँव की निदेशक अधिवक्ता विदुषी निशंक ने आज उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों अधिवक्ताओं ने राज्यपाल महोदय को भगवान शिव का पवित्र त्रिशूल भेंट किया और अपने भावों को व्यक्त करते हुए एक पत्र भी सौंपा।

इस दौरान अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल एवं विदुषी निशंक ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने स्नेह, मार्गदर्शन और जनसामान्य से आत्मीय जुड़ाव के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया है। उनकी सैनिक अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोक भवन के द्वार आम जनमानस के लिए खोलना हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक की बात हो, उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना और लोक परंपराओं का संरक्षण हो, या हिमालय, गंगा और भगवान शिव की आध्यात्मिक विरासत को विज्ञान एवं आधुनिक चिंतन से जोड़ना—राज्यपाल जी की दृष्टि सदैव व्यापक और प्रेरणादायी रही है।

इस अवसर पर दोनों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *