मसूरी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज मसूरी मंडल में एक विशेष ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला’ का सफल आयोजन सेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल में किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बढ़ते डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Fraud) से सुरक्षित रखना और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना था।

कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में साइबर क्राइम सेल, उत्तराखंड पुलिस के श्री राजेश ध्यानी जी ने संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों, फिशिंग, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP किसी से साझा न करें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। लेकिन इस डिजिटल विकास के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। भाजपा का यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के डिजिटल जीवन को सुरक्षित बनाना भी इस अभियान का एक अहम हिस्सा है।

कार्यक्रम में सेंट क्लेयर कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान,अभियान संयोजक कुलदीप जादवान,देवेन्द्र गुणसोला सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *