मसूरी में शुरू हुआ उत्तरा आईकॉन-2026, देश-विदेश के 550 नेत्र सर्जन ले रहे भाग

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ, नवीनतम नेत्र सर्जरी तकनीकों पर हो रहा मंथन

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- उत्तराखंड स्टेट ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी (यूकेसॉस) की वार्षिक बैठक उत्तरा आईकॉन-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को मसूरी के पिक्चर पैलेस स्थित होटल रमाडा में हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष के सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 550 नेत्र सर्जन भाग ले रहे हैं।

गणेश जोशी क्षेत्रीय विधायक उद्घाटन करते हुए

सम्मेलन में 125 वरिष्ठ फैकल्टी अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, जिनके द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, शोध पत्र और एडवांस सर्जिकल स्किल के वीडियो प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन वरिष्ठ नेत्र सर्जनों द्वारा ऑपरेशन थिएटर से लाइव और रिकॉर्डेड सर्जरी कर दिखाई गई, जिसका सीधा प्रसारण होटल रमाडा के वैज्ञानिक सत्र हॉल में किया गया। हॉल में मौजूद विशेषज्ञों ने ऑपरेटिंग सर्जन से सीधे संवाद भी किया।

तीन दिवसीय इस सम्मेलन में मोतियाबिंद सर्जरी, लेसिक सर्जरी, लेजर सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोपैथी, ऑक्यूलोप्लास्टी सर्जरी सहित नेत्र से जुड़ी अन्य बीमारियों और उनके आधुनिक समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में 120 पोस्ट ग्रेजुएट नेत्र सर्जनों को भी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

यह सम्मेलन उत्तराखंड के नेत्र सर्जनों के लिए नवीनतम तकनीक सीखने का बड़ा अवसर है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता और नेत्र रोगियों को मिलेगा। सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेत्र सर्जनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस मौके पर सम्मेलन के चेयरमैन डॉ. बी.के. ओली, आयोजन सचिव डॉ. विशाल शर्मा, मानद सचिव डॉ. अमित सिंह, डॉ. गौरव लूथरा, वैज्ञानिक समिति के चेयरमैन डॉ. सौरभ लूथरा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *