मैसोनिक लॉज टैक्सी स्टैंड पर नवमी भंडारे का आयोजन, सेवा और आस्था का संगम
मसूरी- माँ भगवती सुरकंडा के प्रति आस्था और जनसेवा के संकल्प के साथ मसूरी के पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड पर सोमवार को नवमी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। टैक्सी यूनियन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम नितेंद्र सिंह बोहरा ‘निशांत’ ने सहभागिता की। उन्होंने माँ सुरकंडा के चरणों में शीश नवाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर निशांत ने कहा कि नवमी भंडारा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। निःस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं को भोजन कराना भारतीय संस्कृति में पुण्य और परोपकार का कार्य माना जाता है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
टैक्सी यूनियन द्वारा आयोजित यह भंडारा सामुदायिक सहभागिता की गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है।
इस अवसर पर मसूरी टैक्सी यूनियन मैसानिक लॉज के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, राकेश कोटाल, मंजीत कोटाल, भीम सिंह कोटाल, जयवीर पंवार, रविंदर ज्वाड़ी, सुंदर सिंह खोलिया, पंकज बिष्ट, सिद्धांत सिंह बोहरा सहित यूनियन के बड़ी संख्या में सदस्य और धर्मलाभ ले रहें लोग उपस्थित दिखे।

