सरस्वती विद्या मंदिर कुलड़ी से किताबघर तक निकला संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया प्रतिभाग

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी–मसूरी नगर में आज स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन से पूर्व शस्त्र पूजन किया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर, कुलड़ी से प्रारंभ होकर किताबघर चौक तक निकले इस पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सुव्यवस्थित पंक्तियों में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान पूरा नगर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। संचलन में अनुशासन और सामूहिकता का भाव विशेष रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर बौद्धिक प्रमुख अनुज तायल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों, सामाजिक समरसता तथा समाज जीवन में सकारात्मक भूमिका निभाने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने समाज में जागरूकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

संचलन का नेतृत्व मसूरी नगर कार्यवाह सुमन नौटियाल, महानगर सह प्रचार प्रमुख मनोज रयाल तथा सह नगर कार्यवाह दिनेश बर्त्वाल ने किया। उनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। मार्ग में संचलन की सुव्यवस्थित व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही।

संचलन के माध्यम से अनुशासन, संगठन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों का संदेश दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर कुलड़ी से किताबघर तक निकला यह भव्य संचलन अनुशासित सामूहिक सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली उदाहरण रहा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, कुशाल राणा, विजय रमोला, विजय बिन्दवाल, सतीश ढौंडियाल, जगवीर भंडारी, गंभीर पंवार एवं रमेश डिमरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *