मसूरी में होटल कर्मियों की नाइन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
मसूरी-सर्वे मैदान में होटल कर्मियों के बीच नाइन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी के दस से अधिक नामी होटलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर ने फीता काटकर किया। सलीम अहमद के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य होटल में कार्यरत कर्मचारियों को स्वस्थ रखना और उनका मनोरंजन करना है।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला लाइट ऑफ लंढौर और रमाडा के बीच हुआ, जिसमें रमाडा की टीम ने 8 ओवर के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जॉन कनेक्ट और द वेलकम सवॉय के बीच खेला गया, जिसमें जॉन कनेक्ट ने 20 रनों से जीत हासिल की। वहीं तीसरे मैच में रेडिसन ने स्टर्लिंग को 31 रनों से हराकर अगले दौर में अपनी जगह बनाई।

इस अवसर पर आयोजक सलीम अहमद ने बताया कि हर वर्ष होटल कर्मचारियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है ताकि कार्य के तनाव के बीच वे स्वस्थ रहें और आपसी भाईचारा भी बना रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान बिजेंद्र पुण्डीर वरिष्ठ पत्रकार,राजकुमार, सुनील,अनिल गुप्ता,पालिका मनोनीत सभासद विजय बिंदवाल सहित विभिन्न होटलों के एच आर मैनेजर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका शाहरुख, नरेंद्र पंवार और परविंदर रावत ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी गौरव पंवार ने संभाली।

