अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ उत्सव
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी–अग्रवाल महासभा मसूरी महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करवा चौथ के पावन अवसर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना के साथ हुई। उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान, सामूहिक नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस बार तीज क्वीन का खिताब दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग ने अपने नाम किया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य कामकाजी और गृहणी महिलाओं को एक साझा मंच पर लाना और अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को संजोए रखना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से समाज में आपसी प्रेम, तालमेल और एकजुटता बढ़ती है।
पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं की मौजूदगी से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक साथ चाट का आनंद लिया और एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्षा सोनल अग्रवाल, सचिव सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिखा गोयल, सुनीता गोयल, मंजू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सरिता गोयल, आभा अग्रवाल, मीना गोयल, श्वेता जिंदल,नूपुर कर्नवाल कैन्तुरा,सुरभि गुप्ता, उपमा गुप्ता, श्वेता गोयल, मनीषा सिंघल, आशा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

