मसूरी के विन्सेंट हिल क्रेग टॉप इस्टेट में अवैध निर्माण सील, MDDA की कार्रवाई

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी– मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने मसूरी के हाथीपांव रोड स्थित विन्सेंट हिल, क्रेग टॉप इस्टेट में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव / पीठासीन अधिकारी / एसडीएम मसूरी के आदेश पत्रांक संख्या- 835, वाद संख्या- R-1036/2026, दिनांक 23/10/2026 के अनुपालन में की गई।

प्राधिकरण के आदेश के अनुसार विपक्षी श्री अरुण सहगल / निर्माणकर्ता श्री राहुल रोहानी द्वारा विन्सेंट हिल, केग टॉप इस्टेट, वैवरली, हाथीपांव रोड मसूरी में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया गया था, जो उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973) यथासंशोधित की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन है। पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों और क्षेत्रीय अभियंताओं की आख्या दिनांक 22-06-2026, 07-07-2026 व 21-10-2026 के आधार पर सीलिंग आदेश पारित किए गए थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 24/10/2026 को प्राधिकरण की टीम द्वारा स्थल पर किए गए / किए जा रहे समस्त अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया।

आदेश में स्पष्ट किया गया था कि विपक्षी को सील से पूर्व परिसर खाली करना होगा और सील को क्षतिग्रस्त करना शासकीय कार्य में बाधा व दण्डनीय अपराध माना जाएगा।

सीलिंग की कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *