ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जीआईसी गरखेत का परचम, तीनों मॉडलों ने मारी बाजी – जिला स्तर के लिए चयन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
जौनपुर विकासखण्ड (टिहरी गढ़वाल)ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन आज दिनांक 23-10-2026 को राजकीय इंटर कॉलेज दौकं, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। महोत्सव में विकासखंड जौनपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय से तीन अलग-अलग विषयों पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए और गौरव की बात है कि तीनों ही विषयों में गरखेत के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया।
यह सभी मॉडल मार्गदर्शक शिक्षक गजेन्द्र सिंह, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के कुशल निर्देशन में तैयार किए गए थे।
चयनित मॉडल और छात्र-छात्राओं का विवरण इस प्रकार है :-
1. विषय : स्वदेशी एवं स्वच्छता एवं साफ-सफाई
छात्राएं – वैष्णवी रावत और चाहत
2. विषय : हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण
छात्र – अंशुल कुमार और आदित्य पंवार
3. विषय : ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान
छात्राएं – लवण्या पंवार और रिया सजवाण
विद्यालय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रधानाचार्य देश कुमार कल्याण ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री गजेन्द्र सिंह को हार्दिक बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति इस प्रकार का रुझान भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

