उत्तराखंड सह-प्रभारी सांसद बांसुरी स्वराज का मसूरी में प्रथम प्रवास, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन
सांसद बांसुरी स्वराज का मसूरी में आत्मीय स्वागत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक चर्चा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी,4 नवंबर-भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड की सह-प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज का आज मसूरी आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अपने आवास पर विदुषी निशंक के साथ सुश्री बांसुरी स्वराज जी का स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

बताते चलें कि उत्तराखंड सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के पश्चात सुश्री बांसुरी स्वराज का यह मसूरी का प्रथम प्रवास है। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें गढ़वाल क्षेत्र का विशेष दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में वे इन दिनों गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों के प्रवास पर हैं।

मसूरी प्रवास के दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत फीडबैक भी लिया।
आर्यन देव उनियाल ने बताया की अपने आवास पर हुई यह आत्मीय मुलाकात अत्यंत सुखद एवं स्मरणीय रही।

