मसूरी की समस्याओं और शरद उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून/मसूरी: उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, चल रहे विकास कार्यों और सामाजिक विषयों से अवगत कराया।

भेंट के दौरान रजत अग्रवाल ने मसूरी के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और विशेषकर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल योजनाओं, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, युवा कल्याण और पर्यटन विकास पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्षा मीरा सकलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसूरी के ऐतिहासिक शरद उत्सव 2026 के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि मसूरी का ऐतिहासिक शरद उत्सव लंबे अंतराल के बाद पुनः आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और कलाकारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए उत्सव में आने का भरोसा दिलाया।

इस भेंटवार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी, सभासद जसवीर कौर, मनोनीत सभासद कुशाल राणा, प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र रावत, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन आदि उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *