पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित होंने से ऐतिहासिक मार्ग अन्धकारमय

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी कि ऐतिहासिक कैमल बैंक रोड़ नगर पालिका परिषद मसूरी कि उपेक्षा का शिकार हो रहीं हैं। जहां फिलिग्री होटल,आर्केडिया और सफायर होटल कैमल बैक रोड़ लगभग तीन रातों से अन्धकारमय हैं।

सफायर होटल कैमल बैंक रोड़ के मैनेजर सुमित सेमवाल द्वारा बताया गया कि तीन रातों से मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिस कारण कैमल बैक रोड़ पर आने-जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैमल बैक मार्ग पर पहले ही होटलों में पर्यटकों कि आमद कम होती हैं। फिर पथ प्रकाश कि व्यवस्था भी ठप्प होंने से उनके व्यापार पर सीधे प्रभाव पड़ता हैं।

इस सम्बन्ध में हमनें जानकारी ली तनवीर मारवाह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मसूरी से जिन्होंने उपरोक्त प्रकरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण इस मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था बाधित हुईं होंगी। जल्द ही कर्मचारीयों को भेजकर स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दि जायेंगी।

नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी ने पथ प्रकाश कि समस्या से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि यह पर्यटन कि दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मार्ग हैं जहां पर पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी पैदल भ्रमण करते हैं। पथ प्रकाश कि समस्या अभी संज्ञान में आयीं हैं। जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जायेगा।
