पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं  को दी गई महिला सुरक्षा संबंधी जानकारियां

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई

मसूरी – कोतवाली द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मसूरी पुलिस  द्वारा स्कूलों में जाकर स्कूली-छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारीयां,गोरा शक्ति ऐप के सम्बन्ध में जानकारी एवं महिलाओं के साथ हो रहे स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश मे महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बताया गया कि पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस, 112 नंबर व गोरा शक्ति एप के उपयोग करना बताया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कुलड़ी मसूरी में महिला उपनिरीक्षक रश्मि रानी द्वारा महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया व महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं इसकी अतिरिक्त पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस, 112 नंबर व गोरा शक्ति एप  के बारे में जानकारी दी गई एवं इसके साथ ही स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम हेतु व पुलिस सहायता की आवश्यकता होने के दृष्टिगत स्थानीय थाना पुलिस व पुलिस सहायता नम्बर उपलब्ध कराये गये। उक्त जागरूकता कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से प्रचलित रहेगा ।
उक्त अभियान में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज रयाल, उप प्रधानाचार्य रमेश डिमरी,शिक्षक श्रीमती दुर्गा दयाल, राकेश भट्ट,दीपक बलूनी आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *