भारत तिब्बत सीमा पुलिस, अकादमी द्वारा भव्य रैली का आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
मसूरी- महानिरीक्षक/निदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस, अकादमी, मसूरी के निर्देशानुसार अकादमी में”हर घर तिरंगा”कार्यक्रम के तहत सायंकाल को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों,अधिनस्थ अधिकारीयों एवं हिमवीर जवानों ने हाथ में तिरंगा थाम कर स्थानीय जनता को देशभक्ति एवं देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। यह रैली अकादमी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से निकाली गयीं जिसमें हिम वीरों ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का नारा लगाकर वातावरण को देशभक्ति पूर्ण बना दिया।

घर तिरंगा कार्यक्रहरम 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक संपूर्ण भारत में मनाया जाना है। जिसके तहत रैली,साइकिल रैली तथा बाइक रैली का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना मुख्य उद्देश्य है। यह आयोजन न केवल स्थानीय जनता समाज और सुरक्षा बलों के बीच सेतु का कार्य करेगा बल्कि एक सद्भावना पूर्ण देशभक्ति का माहौल तैयार करेगा।

कार्यक्रम में अधिकारियों,अधिनस्थ अधिकारीयों,सुरक्षा बलों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। धर्मेंद्रपाल भंडारी, जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा उपरोक्त जानकारी प्रदान कि गयीं।


