मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया।

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी – मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कि आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया व उनके निराकरण हेतु जनता को आश्वस्त किया गया।

मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने हेतु सुझाव लिए गये। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर हो रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जनमानस से संपर्क स्थापित करना व समस्याओं का निराकरण करना रहा।

प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में आयोजित प्रभाग दिवस की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद नौडियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा की गयी।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज महेंद्र सिंह चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, प्रभागीय व राजी कार्यालय के कर्मचारीगण,राजेश सजवाण अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा,भरत सिंह चौहान लंढौर केंट क्षेत्र, सुरेंद्र रावत पूर्व ग्राम प्रधान लगड़ासु आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *