आपदा के दौरान बनें वैली ब्रिज को ख़तरे का अंदेशा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- विगत दिनों मसूरी देहरादून रोड पर आई आपदा के दौरान मसूरी देहरादून संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कारण मसूरी देहरादून का संपर्क टूट चुका था। प्रशासन द्वारा शीघ्रता दिखाते हुए वैली ब्रिज को वहां स्थापित किया था।

मगर आज के परिदृश्य में वैली ब्रिज देहरादून कि ओर से शुरुआती हिस्सा हिलने लगा हैं और एक हिस्सा थोड़ा उठ सा गया हैं। समय रहते प्रशासन और विभाग को इसे ठीक करना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे।
इस संबंध में हमारी बात हुई शिवराज सिंह लोदियाल सहायक अभियंता एन०एच०लोक निर्माण विभाग से जिन्होंने बताया कि वैली ब्रिज मसूरी देहरादून को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल हैं। वह स्थलीय निरीक्षण के लिए अधिकारियों के साथ जा रहे हैं। तत्काल प्रभाव से समस्या को ठीक कर दिया जायेगा।

