होम स्टे में पर्यटक कि मृत्यु, पुलिस कर रहीं हैं सभी पहलुओं पर जांच

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी -कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि होम स्टे “Zen Den”, पेट्रोल पम्प के निकट, मसूरी झील, मसूरी के रूम नंबर–102 में ठहरे एक युवक की तबीयत खराब है तथा उसका शरीर अकड़ा हुआ था।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी बार्लोगंज से चौकी प्रभारी मय चीता पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर 108 एम्बुलेंस की मेडिकल टीम पहले से मौजूद थी, जिनके द्वारा उक्त युवक को परीक्षण उपरांत मृत घोषित किया गया।
मृतक का नाम हर्ष विजोरा पुत्र श्री विजेंद्र बिजोरा, निवासी H-16 अशोक गार्डन, वर्धमान ग्रीन पार्क, हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश–462023 है।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक अपने मित्रों
विशाल पुत्र दिलीप कुमार, निवासी आर एक्सटेंशन 102/103 मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली, उम्र 22 वर्ष
स्वाती पुत्री मेवा लाल, निवासी 712 नियर तालाब, गिटोरनी, नई दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
भावना वर्मा पुत्री रमेश वर्मा, निवासी D-113A, अम्बेडकर सोसायटी, छतरपुर, नई दिल्ली, उम्र 23 वर्ष
के साथ दिनांक 01.01.2026 को मसूरी आया था। दिनांक 02.01.2026 को भावना वर्मा का जन्मदिन था, जिसे सभी ने साथ में मनाया। जन्मदिन समारोह के पश्चात मृतक हर्ष विजोरा रात्रि करीब 23:00 बजे अपने रूम नंबर–102 में सोने चला गया था।
आज सुबह करीब 10:30 बजे जब मृतक का मित्र विशाल नाश्ता लेकर उसे उठाने उसके कमरे में गया, तो उसने पाया कि मृतक का शरीर अत्यधिक ठंडा था तथा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। इसके पश्चात विशाल द्वारा समय करीब 10:54 बजे 112 पर सूचना दी गई।
सूचना पर पुलिस व 108 एम्बुलेंस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव को पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु अग्रिम कार्रवाई में लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *