टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष समस्याओं को लेकर मिले राज्यमंत्री से
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष द्वारा ए०टी०एस० सेंटरों कि कमी व अधिकारियों द्वारा आर०टी०ओ० में फिटनेस फीस ना काटे जाने और कार्यालय में फिटनेस प्रमाण पत्र ना बनाए जाने को लेकर दिल्ली जाकर राज्य मंत्री अजय टम्टा को समस्याओं से अवगत कराया।

उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार द्वारा बताया गया कि वह आज पर्वतीय जिलों के परिवहन कार्यालय में वाहनों की फिटनेस फीस ना काटे जाने व कार्यालय में फिटनेस प्रमाण पत्र ना बनाए जाने और मैदानी क्षेत्रों में लगे ए० टी० एस० सेन्टरों में वाहनों की फिटनेस करवाने हेतु पर्वतीय जिलों के वाहन स्वामियों और वाहन चालकों को हो रही समस्याओं को लेकर दिल्ली में राज्य मंत्री अजय टम्टा को उत्पन्न हुई समस्या से अवगत कराया।
सुंदर सिंह पंवार द्वारा बताया गया कि राज्य मंत्री ने समस्या को जाना व परिवहन सचिव/परिवहन आयुक्त को फोन कर जल्द पत्र दिल्ली भेजने को कहा जिससे इस समस्या का हल निकल सके।


