ह्नूमन पैपिलोमा वाइरस (HPV) वैक्सीन अभियान 2026
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
टिहरी – मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल कि अध्यक्षता में जनपद अन्तर्गत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी सभी किशोरियों को ह्नूमन पैपिलोमा वाइरस (HPV वैक्सीन) के टीकाकरण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संचालित की गयी।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डाक्टर श्याम विजय द्वारा अवगत कराया गया कि ह्नूमन पैपिलोमा वाइरस (HPV वैक्सीन) सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद में जिला चिकित्सालय बौराड़ी, उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर एवं सभी ब्लाॅक चिकित्सा इकाईयों, के अन्तर्गत 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष के बीच की समस्त किशोरियों का टीकाकरण किया जायेगा।

प्रथम चरण हेतु जनपद की कुल जनसंख्या का 1 प्रतिशत (5387) किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता हेतु विभिन्न विभागों यथा शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग,संजय गौरव (जिला परियोजना अधिकारी) बालविकास आदि से अपेक्षित सहयोग मांगा गया है। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारियों प्रतिभाग किया गया ।

