गुमशुदा आइ.टी.बी.पी हेड कांस्टेबल को मसूरी पुलिस ने सकुशल बरामद किया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी –कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश पंत निवासी नोली,पोस्ट मकुण्डा, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली द्वारा चौकी लाइब्रेरी, मसूरी में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका पुत्र अनुज पंत, जो कि आईटीबीपी मसूरी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, दिनांक 15.01.2026 को अपने घर से मसूरी के लिए रवाना हुआ था, किंतु मसूरी नहीं पहुँचा है तथा परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपर उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु कार्रवाई प्रारंभ की गई। गुमशुदा की तलाश के दौरान मोबाइल लोकेशन, संभावित ठिकानों एवं अन्य सुरागों के आधार पर निरंतर प्रयास किए गए।
काफी प्रयासों एवं सतत पुलिस कार्यवाही के पश्चात गुमशुदा अनुज पंत पुत्र प्रकाश पंत निवासी नोली, पोस्ट मकुण्डा, जनपद चमोली को देवलोक होटल मसूरी से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण
अपर उप निरीक्षक संदीप कुमार
कांस्टेबल मोहम्मद इकरार, कोतवाली मसूरी
कांस्टेबल किरन, SOG देहरादून

