गाय के शव को बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा दफ़नाया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- संदीप सिंह अध्यक्ष बजरंग दल मसूरी द्वारा बताया गया कि हाथीपांव से स्थानीय व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन कर बताया गया कि एक गाय का शव हाथीपांव,जोर्ज एवरेस्ट मार्ग पर पड़ा हैं जिसे बाघ ने हमला कर अपना निवाला बनाया हैं।

जोर्ज एवरेस्ट मार्ग के समीप गाय के शव को दफनाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता

फोन पर जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल मसूरी के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। शव लगभग एक दिन पुराना लग रहा था। बजरंग दल द्वारा स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना चाहा परन्तु विभाग से संपर्क नहीं हो सका उसके बाद बजरंग दल मसूरी के कार्यकर्ताओं ने किसी की मदद ना मिलने पर खुद ही शव पर नमक डालकर दफनाया।

इस मौके पर सागर सहसंयोजक बजरंग दल मसूरी,विशाल कुमार, अनिल वर्मा, नगरनात्री, अशोक, संदीप सिंह, अनिल वर्मा,गिरीश शाह के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *