वन विभाग द्वारा अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – वन विभाग मसूरी द्वारा आज रिखोली बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 07 में अतिक्रमित आरक्षित वन भूमि को प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग के आदेशों के अनुपालन में उपप्रभागीय वनाधिकारी ( देहरादून) मसूरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वर्णित स्थल पर निर्मित सरंचना को ध्वस्त कर अतिक्रमित वन भूमि को खाली करवा कर अपने कब्जे मे लिया गया।

गठित टीम में सबलाराम (वन दरोगा) कुमारी इप्सा भट्ट (वन दरोगा), हरेन्द्र सिंह (वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवाण (वन बीट अधिकारी), कुमारी आस्था बर्थवाल (वन आरक्षी),नरेंद्र कुमार(दैनिक श्रमिक), मुलायम पयाल (वाहन चालक) आदि मौजूद थे।

