मसूरी पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी -कोतवाली मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंडाखेत, लंढौर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों तथा घरेलू सहायकों आदि का सत्यापन किया गया तथा भवन स्वामियों को किरायेदार सत्यापन कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

सत्यापन के दौरान जिन भवन स्वामियों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था, उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 03 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त बिना सत्यापन के निवास कर रहे किरायेदारों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 04 चालान किए गए।

उक्त कार्रवाई के अंतर्गत कुल ₹1,000/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रवासियों को किरायेदार सत्यापन की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी दी गई तथा भविष्य में बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को ना रखने की हिदायत दी गई।

साथ ही अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

