मुख्यमंत्री को मसूरी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र दिया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई देहरादून- एडवोकेट आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रदान कर 5 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करवाया।

1. वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आवश्यक कॉलोनी

मसूरी नगर पालिका के सहयोग से भूमि आवंटन कर एक नियोजित अवश्य कॉलोनी का निर्माण किया जाए जिससे वंचित वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो सके।

2. भिलाडू में मिनी स्टेडियम का निर्माण

युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का अभाव गंभीर विषय है बिलाड़ू क्षेत्र में वर्षों से लंबित मिनी स्टेडियम की मांग पूरी होने से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे।

3. माल रोड एवं आसपास पॉकेट पार्किंग की व्यवस्था

यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु इच्छुक नागरिकों की निजी भूमि पर नियोजित एवं विनियमित पॉकेट पार्किंग विकसित की जाए

4. 365 दिवसीय वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन योजना

स्थाई एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिले तथा पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो

5. सड़कों की मरम्मत एवं शिव मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज का पुनर्निर्माण

हालिया आपदाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत तथा शिव मंदिर के समीप टूटे वैली ब्रिज का तत्काल पुनर्निर्माण जन-सुरक्षा एवं आवागमन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।

आर्यन देव उनियाल ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को मसूरी में ऐसे विकास की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें संवेदनशील समावेशी एवं दीर्घकालीन विकास हो।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *