केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करना गौरवपूर्ण और स्मरणीय क्षण -आर्यन देव उनियाल
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर सिंह कुंमाई
देहरादून –भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम “चार साल बेमिसाल धामी सरकार” में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एअर पोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलाब देकर स्वागत किया।

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने बताया कि जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर हमारे भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी का स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य और गर्व का विषय रहा। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक पहाड़ी टोपी भेंट करने के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। माननीय गृहमंत्री उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पधारे, जहाँ वे हरिद्वार के बैराग़ी कैंप में आयोजित “चार साल बेमिसाल – धामी सरकार” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।
मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों की उपस्थिति रही। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि देवभूमि में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करना वास्तव में एक गौरवपूर्ण और स्मरणीय क्षण रहा।


