होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर दिया गया ज्ञापन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी –पर्यटन नगरी मसूरी में भी खाड़ी देशों में चल रही युद्ध का असर देखा जा रहा है। जिस कारण इंडियन और भारत गैस द्वारा व्यवसायिक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय इससे प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में संजय अग्रवाल के साथ होटल एसोसिएशन मसूरी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव और उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्थिति से अवगत कराया की व्यवसायिक सिलेंडर ना मिलने के कारण पर्यटकों को वह भोजन सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

होटल एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कोई रास्ता निकाल कर पर्यटन नगरी के होटलों को एलपीजी गैस की सुविधा प्रदान की जाए जिससे पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव ना पड़े।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *