होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा पत्र के माध्यम से कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कल बैठक कर वन प्रभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वैली ब्रिज के निकट एक और वैकल्पिक वैली ब्रिज स्थापित करने के लिए दिये गये निर्देश के बाद होटल एसोसिएशन मसूरी द्वारा खुशी व्यक्त कि गयीं।

होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के माध्यम से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मसूरी वासियों और व्यापारियों की पीड़ा को समझा कैबिनेट मंत्री ने पर्यटन सीजन प्रारंभ होने से पहले वैकल्पिक वैली ब्रिज निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पर्यटन सीजन से पहले वैकल्पिक वैली ब्रिज को वर्तमान में लगें वैली ब्रिज के निकट स्थापित करेंगे, जिससे पर्यटकों और स्थानीय वाहनों के आनें जानें के लिए एकमार्गीय वैली ब्रिज मिलें और जाम कि समस्या से निजात मिल सकें।

