मौसम के बदला मिजाज, पहाड़ों की रानी में मौसम का गिरा पारा

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- अचानक बदले मौसम के मिजाज से पहाड़ों की रानी मसूरी के तापमान में अत्यधिक गिरावट देखी जा रही है।

पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

तापमान में आई गिरावट का सबसे ज्यादा असर स्कूली छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा हैं।

शिव शरण जोशी कार्यरत होटल ऐविनल पैलेस ने बताया कि अचानक से मौसम का बदलता मिजाज जनवरी की याद दिला रहा है।

हालांकि मौसम में आयीं ठंडक का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं और पर्यटकों का मानना है कि शायद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों में हुई बर्फबारी का असर मसूरी में भी देखने को मिले।

स्थानीय लोगों द्वारा ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़े,जैकेट निकाल लिए गए हैं।

मौसम विभाग देहरादून से जानकारी प्राप्त हुई की आज मसूरी क्षेत्र में रुक रुक कर बरसात होती रहेगी और सांयकाल तक तापमान गिरेगा। हालांकि कल से मौसम सामान्य रहेगा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *