आर्यन देव उनियाल द्वारा श्रीश्री रविशंकर से भेंट कर मसूरी के हित में किया आग्रह
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
ऋषिकेश-आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा बताया कि उनके द्वारा गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी से ऋषिकेश स्थित ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ आश्रम में भेंट कर एक महत्वपूर्ण विषय पुनः उनके समक्ष रखा।

उन्होंने बताया कि भेंटवार्ता के दौरान श्री श्री रविशंकर को स्मरण कराया कि लगभग एक दशक पूर्व, मेरे पिताजी श्री ओ.पी. उनियाल (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका मसूरी) के आग्रह पर उनके मसूरी आगमन के दौरान, शहर के लिए एक शैक्षिक संस्थान/विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया गया था। नगर पालिका द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की सहमति भी बनी थी, किंतु दुर्भाग्यवश कुछ स्थानीय कारणों से यह महत्वपूर्ण पहल साकार नहीं हो सकी।
आज उसी अधूरे संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु मैंने गुरुदेव से पुनः आग्रह किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक आश्वस्त किया कि अपने आगामी मसूरी प्रवास के दौरान इस विषय को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेंगे।

मसूरी के हित, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में ठोस विकास के लिए मेरा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
गुरुदेव केवल एक आध्यात्मिक आचार्य नहीं, बल्कि एक वैश्विक प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने विश्वभर में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश पहुँचाया है। उनका मार्गदर्शन करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बना है।

